बड़वाह। दिव्यांगों ने मनाया हरित उत्सव…बैनर पोस्टर कार्ड और हरियाली के प्रति किया जागरूक….

कपिल वर्मा बड़वाह। दशहरा मैदान स्थित ज्योतिर्मय मुक बधिर एवं मंद बुद्धि निःशुल्क विद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं पुष्कर से पधारे चंद्रशेखर जोशी के मार्गदर्शन में गुरुवार को हरित उत्सव धूमधाम से मनाया।
दिव्यांगों ने समूह बनाकर बैनर पोस्टर कार्ड और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्य किए कक्षा एक से चार तक के दिव्यांगों से एक-एक गमलों में पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखने की प्राचार्य द्वारा जिम्मेदारी दी संस्था में पधारे अतिथि द्वारा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए।
दिव्यांगों को पौधे सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्ष ने दिव्यांगों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों से संपूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।
हरित उत्सव पर हमारी जिम्मेदारी का नारा लगाते हुए दिव्यांगों ने खुशी व्यक्त की। संपूर्ण कार्यक्रम को विशेष शिक्षक अजहर शेख द्वारा सांकेतिक भाषा में समझा कर दिव्यांगों को उत्साहित किया।
कार्यक्रम में दुबे सर, पुष्पा जोशी एवं प्राचार्य भावना वर्मा पूजा तंवर वर्षा जगताप चांदनी खेड़े पूजा मुकाती अरुण यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।