मध्यप्रदेशखरगोनमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। युवक ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या…पास में पड़ी मिली जहरीली दवा की पाउच…

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित ग्राम हमीरपुरा में बीती गुरुवार की रात को रवि पिता इंदर सिंह राठौर ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

जिसका शुक्रवार को सुबह बड़वाह के सिविल अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया हैं। परिजन कालुसिग राठौर ने बताया कि मेरे अंकल का लड़का रवि गुरुवार दोपहर बाद से नहीं दिखा, उसके बाद शाम को उसके घर जाकर देखा तो वह झूले पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पास ही जहरीली दवा के फटे हुए खाली पाउच दिखे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। व रात्रि मे मृतक के शव को बड़वाह सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका शव मर्चुरी रुम में रखा गया।

परिजनों ने बताया कि मृतक घर पर अकेला था। उसकी मां व पत्नी जीरोती अमावस्या के पर्व को लेकर अपने अपने मायके गई हुई थी। मृतक शराब का आदि भी था।

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर शव परिजनों को सोपा गया। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button