महंगा होगा घर का सपना… जिलेभर में 3517 लोकेशन, इनमें से 1933 स्थानों पर रेट बढ़ेगी शहर के पास वाले गावों की गाइड लाइन के साथ हाइवे से लगे गांवों की जमीनों में तेजी आई।
शहरी क्षेत्रों में महंगी होगी जमीन, 30 से 40 प्रतिशत दर बढ़ाने का है प्रस्ताव, पिछले साल सरकारी गाइडलाइन से अधिक दामों पर हुई रजिस्ट्रियां,

आशीष यादव धार.
जिले में एक बार फिर से नई गाइडलाइन आने से फिर एक बार प्रॉपर्टीयों के दाम उछाल में आने वाले हैं।वही विभाग को 25-26 में 261 करोड़ का लक्ष्य दिया था वही अब तक विभाग 208 करोड़ 94 लाख से अधिक राजस्व प्राप्त किया है वही नए वितीय वर्ष में जिले में एक अप्रैल से जमीनों के भावों में भारी वृद्धि हो सकती है। इसके चलते रेट आसामन छू सकते है। खासकर शहरी क्षेत्रों में जमीन के भाव बढने की संभावना है। पंजीयन विभाग ने भी 30 से 40 प्रतिशत दरे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे जिला मूल्यांकन समिति में निर्णय लिया गया है, जहां से निर्णय होने के बाद अब नई दरें निर्धारित लागू होगी। ऐसे में लोगों के लिए प्लॉट व जमीन खरीदी कर मकान बनाने का सपना महंगा साबित होगा।
आखरी सप्ताह में आयेगा उछाल:
मार्च महीने में अधिकांश दिन पंजीयक विभाग खाली रहा था। यू तो आम दिनों में व मार्च के महीने में खरीदी बिक्री में ज्यादा उछाल रहता है। मगर इस बार मार्च महीना बीतने को आया उसके के बाद भी जिला मुख्यालय पर पंजीयक विभाग में पिछले दिनों सैकड़ो स्लॉट बुक रहते थे। मगर मार्च के महीने में एक का दुका स्लॉट बुक ह्यो रहे है जिसमे अधिकांश दस्तावेज लोन के व कृषि भूमि के आ रहे हैं। मगर इस बार लोग मकान की खरीदी बिक्री के साथ जमीन के मामले में थोड़े सुस्त नजर आ रहे हैं। वही उप पंजीयक रेखा किराड़े ने बताया कि मार्च में शुक्रवार को एक साथ 100 अधिक स्लॉट बुक हुए है। हर रोज 50 से 60 दस्तावेज आ रहे है तो इस हिसाब से अब तक एक हजार से अधिक दस्तावेजो कि रजिस्ट्रियां हुई हौगी वही आखरी सप्ताह में दस्तावेज बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि आने वाले समय मे भाव बढ़ने से आवेदक अभी ही दस्तावेज पंजीयक करवाएंगे। क्योंकि इसका मुख्य कारण है के लोगों के पास पैसा नहीं होने के कारण प्रॉपर्टी
की तरफ रुझान कम है।
शासन की गाइडलाइन बढ़ेगी:
दरअसल, राज्य शासन द्वारा हर साल जमीनों की खरीदी-बिक्री के लिए गाइडलाइन तैयार ह्यो गई है ।इसकी प्रक्रिया मार्च में अपनाई जाती और एक अप्रैल को लागू की जाना है। धार जिले में पिछले साल 7 प्रतिशत दरें बढ़ी थी। इस बार इनमें 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना है। इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि पिछले एक साल में शासन की गाइडलाइन से अधिक दामों पर बड़ी-बड़ी रजिस्ट्रियां हुई है। रिकॉर्ड का आकलन करने के बाद पंजीयक विभाग द्वारा नई दरें तैयार कर प्रस्ताव बनाया गया है, जिस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होगा। इसमें जनता के समक्ष इस प्रस्ताव को रखने के साथ आम लोगों से सुझाव मांगे गए थे । वही इसको लेकर कोई आपत्ति नही आई है, तो प्रस्ताव अनुसार दरें लागू की गई है।
शहर की प्रमुख लोकेशन, जहां बढ़ेंगे रेट:
इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर नौगांव बापयास के दोनों ओर, त्रिमूर्ति नगर, कलेक्टोरेट रोड, बसंत विहार, काशी बाग, शिव विहार, बालाजी नगर, बस स्टैंड, हटवाड़ा, मांडू रोड जिला अस्पताल के आसपास सहित सभी प्रमुख कॉलोनियों की जमीनों के रेट बढ़ने की संभावना है। प्राइम लोकेशन पर जमीन और प्लॉट की कीमतें करोड़ों में जा सकती हैं वही साथ ही रेल मार्ग में जमीनों के दामों में एक दम से उछाल आया है। वही शहर की कही कालोनियों में रेट दरे बड़ी है।
सालभर में 34 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुई:
धार जिला प्रदेश के बड़े जिलों में शामिल है, जहां जमीनों की खरीदी-बिकी पर शासन को बड़ा राजस्व मिलता है। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 34 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां हुई हैं। इनमें विभाग के माध्यम से फरवरी में 208 करोड़ 94 लाख का राजस्व मिला है। शासन से 261 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। संपदा 2.0 लागू होने के बाद सभी प्रकार की रजिस्ट्रियां ऑनलाइन हो रही है। वही वही रजिस्ट्रियां संपदा 1 में भी की जा रही है।
जिलेभर में 3517 से अधिक लोकेशन:
वही जिला पंजीयक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में तकरीबन 3497 लोकेशन हैं। इनमें लगभग आधे हिस्से में जमीनों की दरें बढ़ाई जा सकती है, जिसमे अभी 1933 पंजीयकों से प्राप्त वृद्धि वाली लोकेशन जिसमे जमीन महंगी होना है। धार के अलावा बदनावर, सरदारपुर राजगढ़, धामनोद में जमीनें पहले से अधिक महंगी हो सकती है। क्योंकि इन स्थानों से नेशनल हाइवे गुजर रहा है। इसी प्रकार कुक्षी, सरदारपुर, धमरपुरी और मनावर में भी जमीनों के भाव में इजाफा होना है।
पिछले वित्तीय वर्ष में बड़ी लोकेशन:
वहीं पिछले वर्ष जिले में 3497 लोकेशन पर बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। जिसमें 13 सौ से अधिक शहरी तो 21 सौ अधिक लोकेशन पर बढ़ोतरी की जाना थी वही बाद में जिले में कुल 2465 लोकेशन पर वृद्धि की गई थी जिसमें शहरी क्षेत्र में 864 व ग्रामीण इलाकों में 1601 लोकेशन पर मूल्य बढ़ाए गए थे। वहीं प्रस्तावित प्रतिशत जिले का 19.49 रहा था। वही जिले में इस बार पीथमपुर बदनावर धरमपुरी कुक्षी के साथ धार शहर में भी कहीं ऐसी प्राइम जगह पर मूल्य वृद्धि में बढ़ोतरी होना लगभग लगभग तय है।
जिले में 20 नई लोकेशन जोड़ी ओर कहा किंतनी व्रद्धि:
इस साल जिले की सातों तहसीलों की ग्रामीण क्षेत्र की 2138 व शहरी क्षेत्र की 1359 क्षेत्रों में मूल्य वृद्धि में केंद्रीय मूल्यांकन समिति मोहर लगी है वही धार शहर की बात की जाए तो 1100 क्षेत्रों को शामिल किया है। जिसमें 332 गाइड लाइन में वृद्धि का प्रस्ताव है जिसमें 118 से शहरी तो 214 ग्रामीण लोकेशन प्रस्तावित की है। ओर 7 नए क्षेत्र बधाई गए हैं वही बदनावर में 455 लोकेशन है जिसमे 146 जहाँ बढ़ते दरों में पंजीयन हुए है वही शहरी व ग्रमीण में 327 को तय किया गया है। व 4 नई लोकेशन बदनावर में बड़ी है। साथ ही सरदारपुर में कुल 383 जगह पर 226 ग्रमीण तो शहर 121 लोकेशन है जिसमे 5 नई जगह है।
मनावार कि बात करे तो 386 जगहों में से 199 लोकेशन पर बड़े हुए दामों में रजिस्ट्री हुई जिसके कारण 191 ग्रमीण तो 97 शहरी लोकेशन है। मनावार में सीमेंट की फैक्ट्री के कारण यहां से भी अच्छा राजस्व प्राप्त होता है। 1 नई जगह प्रस्तावित हुई है। कुक्षी में 597 लोकेशन की जानकारी दी गई थी जिसमे शहर 135 तो ग्रमीण 212 जगह तय की गई है। धरमपुरी में 386 प्रचलित है जिसमें शहर की 105 तो गाँव की 101 जगह बढ़ी है। गंधवानी में 212 है जिसमे 20 जगह पर बड़ी हुई लोकेशन प्राप्त हुई थी। जिसमें कुल 86 लोकेशन वृद्धि का प्रस्ताव किए है।
जिले की गाईड लाईन की दरों में वृद्धि के प्रस्ताव के आधार:
1. संपदा प्रणाली से प्राप्त अधिक मूल्य एवं अधिक संख्या में पंजीबद्ध दस्तावेजो की जानकारी
2. इंदौर अहमदाबाद हाइवे एवं अन्य महत्वपूर्ण मार्गो के निर्माण से अचल संपत्तियों के मूल्य में आई तेजी।
3. जिले में हो रही विकास की अन्य गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए
4 मुद्रा स्फीति में हुई वृद्धि के आधार पर
5. सर्वे के आधार पर
6. उप पंजीयकों के द्वारा किये गये अनऔपचारिक सर्वे के आधार पर
1 अप्रैल से होगी वृद्धि:
शासन के निर्देशानुसार प्रस्ताव हुआ है। जिले में व धार सहित कुछ शहरों में तय गाइडलाइन से अधिक भाव में रजिस्ट्रियां हुई है। जिसका रिकॉर्ड मेंटेन किया हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए। जिले शहरी क्षेत्रों में 30 से 40 प्रतिशत दर बढ़ाने है। वही एक अप्रैल से रजिस्ट्री के दामो में वृद्धि होगी।
प्रभात वाजपेयी, अधिकारी जिला पंजीयक धार