बड़वाह; आचार्य विद्यासागर जी को दी गई विनयांजलि,सर्व धर्म विनयांजलि सभा हुई

विशाल कुमरावत बड़वाह
संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री १०८ विद्या सागर जी महाराज के समतापूर्वक समाधिस्थ होने पर संपूर्ण भारत में रविवार शाम को विनयांजलि सभा का आयोजन रखा गया। बड़वाह नगर में भी स्थानीय दिगंबर जैन धर्मशाला में समाज द्वारा सर्व धर्म विनयांजलि सभा रखी गई। जिसमे बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जन वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि धार्मिक राजनीतिक संगठनों सभी समाज के अध्यक्ष पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव के स्मरण सुनाए अपनी भावनाएं व्यक्त की व पूज्य गुरुदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की शुरुवात नगर के गणमान्य नागरिको समाज अध्यक्ष द्वारा आचार्य के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण आयुषी जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात नगर के अनेक वक्ताओं ने शब्दो से भावो से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिनमें गणेश चौधरी,रमेश विजयवर्गीय प्रो.डीके अत्रे, कैलाश आवले, एस जी गावशिंदे,राजेंद्र सोनी, सतविंदर भाटिया,भुवनेश सेंगर, मुकेश गुप्ता,राजेंद्र जोशी, सुरेद्र पंड्या, लक्ष्मण काग,प्रवीण शर्मा,डाक्टर जेपी चौहान, मनोहर दुलगाज, राज योगिनी,ब्रह्म कुमारी वीना बहन, गुरदीप सिंह भाटिया, राम किशन जायसवाल,अब्बास अली,मेजर यूसुफ भाई,मोहम्मद अली आदि वक्ताओं ने अपनी भावपूर्ण विनयांजलि अर्पित की। कार्यक्रम पश्चात उपस्थित जन समुदाय ने आचार्य की आरती की। अंत में समाज अध्यक्ष अशोक जैन व समाज की कमेटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी समाज के प्रचार मंत्री मनीष जैन काका द्वारा दी गई।