खरगोनमुख्य खबरे

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने की बैलगाड़ी की सवारी देसी अंदाज में मनाया दशहरा।

कसरावद से इसहाक पठान
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने अपने गृह ग्राम बोरांवा में आज दशहरे के पावन अवसर परिवार के सदस्यों और ग्रामीणजनों के साथ निमाड़ की परंपरा अनुसार बैलगाड़ी चलाकर दशहरा जीतने के लिए जाते हुए। आज बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने देशवासियों को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी यादव द्वारा कहा गया मेरे क्षेत्र के मेरे परिजनों को विजयदशमी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं यह पर्व नरकात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपना ने का संदेश लेकर आता है। इसके साथ ही पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने भी सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं धर्म का अहंकार चाहे कितना भी घना क्यों ना हो सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!