इंदौर। अब समय आ गया है कि बिहार में भाजपा अपने बल पर सरकार बनाए- मोहन यादव मुख्यमंत्री

इंदौर। सत्याग्रह लाइव। जिनके घर गाय वो घर गोपाल, जिनके घर गाय का कुल वो कुल गोकुल है। दो ही वंश हैं। रघुवंश और यदुवंश। इसके बाद आए सूर्यवंशी और चंद्रवंशी। हम सभी भारतीय इन्हीं में समाए हुए हैं। बिहार के विषय में बात करते हुए मुख्यमंत्री बोले कि बिहार ने देश की सदैव रक्षा की। धर्म, विज्ञान और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में बिहार का योगदान सर्वाेपरि रहा है। उक्त बात बिहार दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को इंदौर में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही। उन्होंने बिहारियों से अपील की कि अब समय आ गया है कि बिहार में भाजपा अपने बल पर सरकार बनाए। इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बिहारी वर्ग लोग शामिल हुए। भाजपा के नए शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने इस मौके पर मुख्यमंत्री के हाथों पद भार संभाला।
छठ पूजा के लिए बनेंगे दो नए घाट
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा बिहारी लोगों के लिए टिगरिया बादशाह और पिपलियाहना के तालाब में छठ पूजा होगी। दोनों जगह घाट बनाए जाएंगे और दो दिन का मेला लगेगा।