आयुष निर्माता संघ द्वारा 200 से अधिक मरीजों का शिविर लगाकर उपचार
उषा नगर स्थित गजासीन शनि मंदिर पर चिकित्सकों ने की पीड़ित मानवता की सेवा
इंदौर,। उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयुष निर्माता संघ द्वारा स्व. कैलाशचंद्र सेठिया की पुण्य स्मृति में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक ऋषभ पाटनी ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी दादू महाराज के सानिध्य में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमचंद जैन, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश भार्गव, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता मैदोलिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, जनरल फीजिशियन डॉ. नरेन्द्र सेठी एवं जटिल रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर त्रिपाठी ने 200 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक आयुर्वेद औषधियां भी प्रदान की। निर्माता संघ की ओर से अध्यक्ष राजेश सेठिया, उपाध्यक्ष अजय दसौंधी, सचिव आशीष दुबे एवं कोषाध्यक्ष ऋषभ पाटनी तथा मीडिया प्रभारी अक्षय सेठी ने महामंडलेश्वर स्वामी दादू महाराज एवं चिकित्सकों का सम्मान किया। महामंडलेश्वर ने भी पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले सभी चिकित्सकों का सम्मान किया। शिविर संयोजक ऋषभ पाटनी ने अंत में आभार माना।