मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

MP NEWS मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पेन में बड़ा विजन: फीरा दे बार्सिलोना से सीखा स्मार्ट सिटी मॉडल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूरोप के प्रतिष्ठित मेला परिसर फीरा दे बार्सिलोना का दौरा कर स्मार्ट सिटी, पर्यावरणीय प्रबंधन और निवेश सम्मेलन की संभावनाओं को परखा

स्पेन प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बार्सिलोना स्थित विश्व प्रसिद्ध फीरा दे बार्सिलोना – मोंटजुइक परिसर का भ्रमण किया। मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्थायी प्रदर्शनी केंद्र की संभावनाओं को लेकर इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


फीरा दे बार्सिलोना में सीएम यादव का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन प्रवास के तीसरे दिन बार्सिलोना के ऐतिहासिक फीरा दे बार्सिलोना – मोंटजुइक मेला परिसर का भ्रमण किया। यह मेला यूरोप के प्रमुख प्रदर्शनी व व्यापार मेलों में शुमार है।
1932 में स्थापित यह केंद्र सांस्कृतिक, स्थापत्य कला, पर्यावरणीय प्रबंधन और शहरी गतिशीलता के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध है। डॉ. यादव ने स्मार्ट नगर मॉडल, नवाचार प्रणाली, और पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रत्यक्ष अवलोकन के साथ ही मध्यप्रदेश में इसी तर्ज पर विकास की संभावनाओं पर अधिकारियों संग चर्चा की।

मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय संस्थान पर विचार

मुख्यमंत्री ने ‘फीरा दे बार्सिलोना’ जैसे संस्थानों से सहयोग कर मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय निवेश सम्मेलन, स्थायी प्रदर्शनी केंद्र की स्थापना और वैश्विक आयोजनों के आयोजन की संभावनाओं पर भी विचार किया।

वैश्विक आयोजनों की मेजबानी करता है फीरा दे बार्सिलोना

करीब 1.65 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला यह परिसर हर वर्ष 150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन करता है, जिनमें-

  • स्मार्ट नगर प्रदर्शनी विश्व अधिवेशन

  • चलित दूरसंचार विश्व अधिवेशन

  • एलिमेंटेरिया खाद्य एवं पेय व्यापार मेला

  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स समाधान विश्व अधिवेशन
    जैसे बड़े आयोजन शामिल हैं।

इस भ्रमण में मेले के प्रतिनिधियों के साथ मध्यप्रदेश अधिकारियों की टीम भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को मध्यप्रदेश के शहरी विकास, स्मार्ट सिटी मिशन और निवेश बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button