खंडवामुख्य खबरे

लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रती परिवारों ने दिया अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य

आबना नदी के गणगौर घाट पर छाई छठ की छटा,

भगवान सूर्य के अर्ध्य के लिए बिहार के से मंगवाया पवित्र गंगाजल, आज सूर्य देवता को गाय के दूध से दिया जाएगा अर्ध्य,
पूजा उपरांत बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी को दी श्रद्धांजलि,

खंडवा( मुश्ताक मंसूरी)लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा गुरुवार शाम आबना नदी के गणगौर घाट पर छाई रही। गुरुवार शाम साढ़े तीन बजे से ही घाट पर ‘कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए,दर्शन दीहीं ना अपन ये छठी मइया… जैसे गीत गूंज उठे। व्रती महिला-पुरुष ने घर के बने पकवान और फल-फूल से आबना के तट पर गंगाजल से भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि छठ महापर्व उत्सव में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, पार्षद किरण प्रेम गोयल, पुलिस अधीक्षक मनोज राय सपत्नीक,निगम आयुक्त प्रियंका राजावत पटेल, समाजसेवी अशोक पालीवाल, सुनील जैन,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं शहर के गण मान्य नागरिको ने भी पूजा अर्चना की, अर्ध्य के लिए बिहार से मां गंगा का जल पूजा सामग्री भक्तों ने बुलाया था। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य का गाय के दूध से अर्ध्य के साथ चार दिनी व्रत पूरा होगा। गणगौर घाट पर गन्ने के मंडप के नीचे माता की बेदी बनाकर भक्तों ने भगवान सूर्य की आराधना की। बांस से बने डाल और सूप में प्रसाद रखकर माता की पूजा हुई। माता को ठेकुआ (आटा और गुड से बना प्रसाद), सूखा और कच्चा नारियल, छुहारा, किशमिश, काजू, पंचमेवा, सेव, केला, अनार, गन्ना, नारंगी, अमरूद, नाशपती, शकरकंद, सीताफल समेत मौसमी फल का भोग लगाया। महापर्व छठ पूजा समिति के एसजे श्रीवास्तव ने बताया घाट पर पूजन के बाद प्रासाद का वितरण किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समाज जनों की मांग पर महापौर अमृता यादव ने सियाराम चौक से गंगौर घाट तक सड़क निर्माण एवं घाट पर रेलिंग और चैन लगाने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये हे, छठ पूजा गणगौर घाट पर छठ पूजा के दिन बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने उपस्थित होकर सूर्य देवता को अर्ध्य चढ़ाया एवं भक्तिभाव से पूजा की जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम के लिए महापौर अमृता यादव के निर्देश पर गणगौर घाट पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने सफाई एवं बिजली विभाग ने प्रकाश एवं टेंट की व्यवस्था की। व्रती परिवारों एवं घाट पर माता के दर्शन पूजन के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान सुरक्षा बोट एवं लाइफ जैकेट पहनकर तैनात रहे, सुनील जैन ने बताया कि छठ पूजन के आयोजन में एस.जे श्रीवास्तव, आलोक तिवारी दुर्गेश पांडे संभव कुमार अभिषेक सिंह अंकित सिंह रणजीत सिंह सुधीर शर्मा, संतोष शर्मा, सुभाष सिंह, संजय शर्मा, किशोरी प्रसाद, आरके चौधरी, दुर्गेश पांडे का सहयोग रहा,
छठ पूजा कन्हैया कुमार सिंह,अरुण मिश्रा, योगेश कुशवाहा, संतोष शर्मा, एनके शर्मा ,अवधेश यादव ,प्रशांत शर्मा, हरेंद्र सिंह ठाकुर वह अन्य समाज जनों ने परिवार सहित पूजा की, छठ पूजा के बाद बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन पर सभी अतिथियों एवं समाज जनों ने पुष्प अर्पित कर कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button