सेंधवा; भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य का जन्मदिन मनाया

सेंधवा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और युवा नेता विकास आर्य का जन्मदिन गुरूवार को उनके समर्थकों ने केक काट कर मनाया। समर्थकों ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। जन्मदिन पर उनके निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक और वरिष्ठजन पहुंचे। कार्यक्रम में विकास आर्य के पिता श्री अंतरसिंह आर्य अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शामिल होकर विकास आर्य को आर्शिवाद दिया। सुबह 11 बजे जन्मदिन कार्यक्रम शुरू हुआ। देर शाम तक कार्यक्रम में शहर, ग्रामीण क्षेत्र और जिले से नेता और कार्यकर्ताओं का आना जारी रहा। अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, पूर्व नपाध्यक्ष अरूण चौधरी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग ने कार्यक्रम में शामिल होकर विकास आर्य को आर्शिवाद दिया। वहीं युवा नेता विजय स्वामी, छोटू चौधरी, लल्ला शर्मा, अमित मालवीय, श्रीश दुबे, त्रिलोक मालवीय, विवके तिवारी, दीपक पाटिल, राहुल पवार, तनिश यादव, अखिलेश पवार, विक्की छाबड़ा, गणेश राठौड़ सहित अन्य ने बड़ी फूल माला से विकास आर्य का स्वागत किया।


