सेंधवा
सेंधवा में महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण

सेंधवा। शहर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा ने किया। पौधे देवझीरी मंदिर के बाहर लगाए गए। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला आईटी प्रभारी प्रिया पवार, जिला उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी शिंदे, मंडल उपाध्यक्ष अनीता धामोने, नंदनी सहित महिला मोर्चा की अनेक बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और माया दीदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।