विविध

पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएं बंटाढार कार्यकाल का सच और भाजपा के विकास की गाथा:श्री गौरव रणदिवे

भारतीय जनता पार्टी की नगर कार्यसमिति संपन्न

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट :

इंदौर – भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर की नगर कार्यसमिति की बैठक जाल सभागृह में आयोजित की गई। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों के पंजीयन के पश्चात दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम के उद्घोष के साथ बैठक प्रारंभ हुई।
भाजपा इंदौर महानगर के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने उद्घाटन सत्र में कहा की आज जो युवा हैं, उन्हें देश और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारों के समय की दुरावस्था की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 9 सालों में सिर्फ देश और प्रदेश की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि राजनीति में एक नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। हमें युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार 30 मई को अपने 9 साल पूरे कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं और घर-घर जाकर बंटाढार युग का सच और भाजपा की विकास गाथा लोगों को बताएं।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी ने गांव-गांव को सड़कों से जोड़ने का जो सपना देखा था, उसे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने साकार किया है। मध्यप्रदेश आज विकास का मॉडल बन गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना ने देश-प्रदेश में इतिहास रचा है और 45 लाख से अधिक बेटियां लाडली लक्ष्मी बन चुकी है।

सौ फीसदी काम पूरा होने तक रुकना नहीं हैः श्री तेजवहादुर सिंह चौहान

बैठक में वृत्त प्रस्तुत करते हुए नगर प्रभारी ने कहा कि हमने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती से बूथ सशक्तीकरण अभियान शुरू किया था। हम अब तक 80 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां कर चुके हैं, लेकिन हमें 100 फीसदी काम पूरा हो जाने तक रुकना नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद बूथ सशक्तीकरण का भी दूसरा चरण बूथ विजय संकल्प अभियान चल रहा है ।क्लस्टर और मंडलों में यह अभियान शुरू हो चुका है। इसमें शक्ति केंद्रों पर खेलों के कार्यक्रम होंगे तथा कार्यकर्ता बूथ जीतने का संकल्प लेंगे। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रहनी चाहिए।30 मई से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक रूप से होना चाहिए।

संत रविदास जी के भव्य मंदिर का निर्माण करेगी शिवराज सरकार- श्री प्रताप करोसिया

बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रताप करोसिया अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग ने कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद 47 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कभी किसी सरकार ने अनुसूचित जाति के भाई-बहनों का महाकुंभ आयोजित करने की बात नहीं सोची। प्रदेश की शिवराज सरकार ने फरवरी में सागर में तीसरा महाकुंभ आयोजित किया था, जिसमें समाज के एक लाख से अधिक लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सागर में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास मंदिर की बनाने की घोषणा की थी, जिसका भूमिपूजन जल्द ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के मंदिर निर्माण के लिए एक अभियान चलेगा, जिसमें हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी और नदी, बावड़ियों का जल एकत्र किया जाएगा। अभियान के लिए प्रदेश, जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर टोलियों का गठन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक विधानसभा में संत रविदास रथ भ्रमण करेगा, जिस पर संत रविदास जी का चित्र होगा। यह रथ अनुसूचित जाति बहुल गांवों, बस्तियों में जाएगा और सामाजिक समरसता का संदेश देगा। इस दौरान मंदिर के लिए शिलापूजन भी होगा तथा शिलाओं को मंदिर निर्माण स्थल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया था तथा मध्यप्रदेश में संत रविदास जी के भव्य मंदिर के निर्माण से पूरे देश में यह संदेश जाएगा।

कार्यसमिति बैठक में वीडियो, प्रेजेंटेशन से समझाई विशेष जनसंपर्क अभियान की प्रमुख बाते।
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष श्री प्रकाश राठोर ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान की जानकारी वीडियो एवं पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक में प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से आगामी चुनाव का शंखनाद होगा, जिसमें हमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाना है।इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान लोगों से संपर्क करेंगे और उनसे मिस्ड कॉल कराकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेंगे।अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान विशिष्ट परिवारों से संपर्क, पत्रकारवार्ता, सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर्स के साथ बैठक, व्यापारियों के साथ बैठक, विकास तीर्थों का भ्रमण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन तथा लाभार्थी सम्मेलन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान देश में 51 बड़ी रैलियां होंगी और हर लोकसभा में एक सभा होगी। 30-31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एक सभा के माध्यम से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। कहा कि एक महीने का यह अभियान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह हमें 2023 तथा 2024 में होने वाले चुनावों में जीत दिलाएगा।

इंदौर के आसपास भाजपा सरकार करवा रही है 10000 करोड़ के विकास कार्य- श्री शंकर लालवानी
सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ए से जेड तक के घोटाले हुआ करते थे कांग्रेस की सरकार बंटाधार सरकार कहलाती थी आज पूरे मध्यप्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है। सिंचाई, सड़क, बिजली, पानी सभी क्षेत्रों में विकास किया गया है।कोविड के दौरान मोदी जी ने देश को संभालने का काम किया देश के नागरिकों को अनाज वैक्सीनेशन देने का कार्य किया।आज इंदौर के आसपास करीब दस हजार करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं।

इंदौर संगठनात्मक दृष्टि से बहुत आगे : श्री राघवेंद्र गौतम
भारतीय जनता पार्टी के इंदौर संभाग प्रभारी ने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ता आदर्श के रूप में है। यह कार्यकर्ता रीढ की हड्डी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गुजरात की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत आगे है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे से लेकर स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल जी ने कार्यकर्ता गढने का काम किया है।केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो के हर घर में लाभार्थी है, उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडने का काम करना है। हमारे पूर्वजों ने हमें मंडल स्तर तक मजबूत किया है और अब हम सभी मिलकर शक्ति केन्द्र को मजबूत करें। आज हम देश और प्रदेश का विकास कर रहे है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, इंदौर संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम, नगर प्रभारी श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट,आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा,अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी आयोग श्री प्रताप करोसिया,सांसद श्री शंकर लालवानी,वरिष्ठ नेता बाबू सिंह रघुवंशी, श्री कृष्णमुरारी मोघे,श्री गोपीकृष्ण नेमा,विधायक श्री महेंद्र हार्डिया,श्री आकाश विजयवर्गीय,श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता नगर निगम सभापति श्री मुन्ना लाल यादव उपस्थित रहे।मंच संचालन नगर महामंत्री श्री सुधीर कोल्हे एवं आभार श्री योगेश गेंदर ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!