विविध

बड़वाह। बड़वाह की ब्यूटीशियन ने मेकअप के क्षेत्र में अब तक 34 अवॉर्ड और 1 इंटरनेशनल अवॉर्ड किए अपने नाम…जानसी मेकअप एकेडमी महिलाओं को बना रही है सशक्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह नगर में जहां रिक्शों की आवाज व महिलाओं के हाथों मे पहने जाने वाला चूड़ा निमाड़ी महिलाऐं बहुत आदर ओर सम्मान से पहनती है जो आज शहरों मे भी फैशन बनता जा रहा हैं, जहां सुनीता नाम की महिला रहती है।

जो पेशे से एक ब्यूटीशियन, सुनीता अपनी घरेलू जिम्मेदारियों और अपने सपनों को पूरा करने के बीच संतुलन बनाती है। फिर भी कई भारतीय महिलाओं की तरह, उन्हें भी एक बडी चुनौती का सामना करना पड़ता है- अपने व्यस्त शेडयूल के बीच खुद की देखभाल के साथ परिवार के लिए समय और जगह निकालना।

यही एक असाधारण महिला जो पहले मजदूरी करती थी। जिसने जीवन मे खुद संघर्ष करके ब्यूटी पार्लर की दुनिया मे नाम कमाया है उनके लिए ब्यूटी पार्लर सेवा एक आश्रय स्थल बन जाती है।

सुनीता की कहानी भी भारत भर की अनगिनत महिलाओं से मिलती-जुलती है। पर सुनीता निमाड़ क्षेत्र मे एक गरीब परिवार से होकर मजदूरी कर के ब्यूटी पार्लर का काम सिखा और अब देश में ब्यूटीशियन ब्यूटी पार्लर मे अपना नाम कमा रही है।

इस ब्यूटीशियन ने मेकअप के क्षेत्र मे अब तक 34 अवॉर्ड और एक इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। सुनीता कई भूमिका निभाती है, अक्सर दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से ज्यादा अहमियत देती है।

उनके सामने सबसे बड़ी समस्या सिर्फ समय की कमी नही बल्कि एक भावनात्मक शुन्यता है-खुद की उपेक्षा करने की भावना। यह भावनात्मक अंतर तनाव कम होते आत्मविश्वास और अभिभूत होने की भावना को जन्म दे सकता है यहां एक समर्पित पार्लर सेवा की परिवर्तनकारी शक्ति निहित है, जो न केवल उनकी सौंदर्य संबंधी जरूरतों को पूरा करती है बल्कि उनकी आत्मा को भी पोषित करती है।

वर्तमान मे सुनीता परिहार बड़वाह में जानसी मेकअप एकेडमी चलाती है। जहां पर लड़कियों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है।एकेडमी लगभग 15 सालों से संचालित है। जिसकों भारत सरकार से मान्यता भी मिल चुकी है। वर्तमान मे सुनीता परिहार इंडियन ब्यूटी एसोसिएशन (आईबीए) की सदस्य है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!