केंद्रीय जेल बड़वानी का जेल महानिदेशक द्वारा किया गया निरीक्षण

बड़वानी
शनिवार को केन्द्रीय जेल बड़वानी मे महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री अरविन्द कुमार (आई.पी.एस.) द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बड़वानी आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला, जेल अधीक्षक श्री डी.एस. अलावा एवं अन्य अधिकारीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
जेल अधीक्षक श्री डीएस अलावा से प्राप्त जानकारी अनुसार महानिदेशक के जेल पहुचने पर जेल स्टॉफ द्वारा सेरेमोनियल ड्रेस मे सलामी दी गई। उनके द्वारा संपूर्ण जेल का भ्रमण कर जेल का निरीक्षण किया गया। भोजनशाला पहुचकर बंदियो के लिए बने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची गई, साथ ही उनके द्वारा महिला एवं पुरुष बंदियों के बैरको का निरीक्षण कर बंदियो की समस्याएं भी सुनी ।साथ ही उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया।
महानिदेशक के द्वारा जेल उद्योगो का निरीक्षण कर बंदियों के कौशल से बनी उत्पादित सामग्री को सराहा गया तथा उसकी बाजार तक पहुच सुनिश्चित करने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए। महानिदेशक द्वारा नवीन निर्माणाधीन महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा बैरकों का कार्य शीघ्र पूर्ण के करने के निर्देश पी.आई.यू. के अधिकारीयों को दिए गए, जिससे जेल की ओवरक्राउंडिंग की समस्या शीघ्र हल हो सकें।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री डी. एस. अलावा, सहायक अधीक्षक श्री विनय काबरा, सुश्री संस्कृता जोशी के द्वारा उन्हे विभिन्न जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित थे।