बड़वानी

योग से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़े जुलवानिया: भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ गांववासियों ने किया योगाभ्यास

एक पेड़ मां के नाम और एक प्रण योग के नाम: विश्व योग दिवस पर जुलवानिया की अनूठी पहल

बड़वानी / जुलवानिया: रमन बोरखड़े। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जुलवानिया के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके उपरांत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

योग को जीवनशैली में करें शामिल: अजय यादव
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक मान्यता मिली और आज विश्व के 175 से अधिक देश योग कर भारत की संस्कृति को सम्मान दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें।

3c7866c7 875f 4b64 8e3c 09520e08ef8c

योगाभ्यास और पोषण वितरण
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक शिवराम सोलंकी ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, पद्मासन जैसे योगासन करवाए और उनके स्वास्थ्य लाभ बताए। विद्यार्थियों को पोषण आहार के रूप में बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।

165bb5c7 ebf4 4d36 b781 e31bf7899cea

विशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख सुनील बागुल, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक दीपक शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि सुखलाल आमले, सचिव दीपक सोनी, महेंद्र पंवार, सचिन सैते, स्कूल प्राचार्य व समस्त स्टाफ, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

69c34892 db4b 4bdb b98c 5373369d8ec0

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button