इंदौरधर्म-ज्योतिष

पद्मश्री  जगदीश जोशीला का नागरिक अभिनंदन

सत्यनारायण पटेल बोले - 'निमाड़ी भाषा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई

पद्मश्री  जगदीश जोशीला का नागरिक अभिनंदन

सत्यनारायण पटेल बोले – ‘निमाड़ी भाषा को राष्ट्रीय पहचान दिलाई

इंदौर।निमाड़ी साहित्य के गौरव एवं पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार  जगदीश जोशीला का सोमवार को विद्यासगर स्कूल परिसर, बिचौली मर्दाना में शाल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। यह आयोजन श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट एवं विद्यासगर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

आयोजन की जानकारी श्री विनोद सत्यनारायण पटेल और चेतन चौधरी ने दी।मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल ने जोशीला जी के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए कहा, जोशीला जैसे विरले साहित्यकारों ने घर-परिवार से अलग हटकर समाज सेवा को अपनाया और साहित्य को माध्यम बनाया। उन्होंने निमाड़ी भाषा को पूरे देश में रोशन किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् भावना पूजारी ने की। उन्होंने कहा कि, हम शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य और समाज सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं, और  जोशीला जैसे साहित्यकार हमारे आदर्श हैं।

जोशीला हाल ही में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किए गए हैं। वे भारत के पहले निमाड़ी उपन्यासकार हैं और हिंदी तथा निमाड़ी भाषा में कुल 56 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं (प्रत्येक भाषा में 28)। वे साहित्य सृजन के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान को मप्र साहित्य अकादमी सहित कई राष्ट्रीय संस्थाओं ने सम्मानित किया है। पांच दशकों से वे निमाड़ की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत के संरक्षण में संलग्न हैं।

अतिथियों का स्वागत प्रितेश राजू, मिथिलेष जोशी आदि ने किया।कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन ममता पंवार ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!