अपराध

मूर्धन्य पत्रकार श्री राजेंद्र माथुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रेस क्लब पदाधिकारियों और मीडिया के साथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित

इंदौर। देश के मूर्धन्य पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर आज पलासिया चौराहे स्थित प्रतिमा पर इंदौर प्रेस क्लब पदाधिकारियों और मीडिया के साथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इंदौर प्रेस क्लब का 61वां स्थापना दिवस और सिटी रिपोर्टिंग के अग्रपुरुष रहे स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता का पुण्य स्मरण दिवस भी है।
इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बरनाले, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी, लक्ष्मीकांत पंडित, लोकेन्द्र थनवार, प्रवीण जोशी, जयसिंह रघुवंशी, मुकेश भार्गव, नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र गरोठिया, दीपक चिंतामणी, श्याम कामले, शंकर मौर्य, राजकुमार वर्मा, नितिन सोलंकी, नवीन मौर्य, लोकेन्द्र चौहान, मार्टिन पिंटो, राजेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र कोपरगांवकर, राजेन्द्र पांचाल, शकील पठान, लोकेश पाल सहित मीडिया के साथी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!