मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा; स्वच्छ सर्वेक्षण 2024, नपा ने किया मेरी गली सबसे सुन्दर अभियान का आयोजन

सेंधवा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर पालिका परिषद सेंधवा ने एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के अंतर्गत, सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ के उद्देश्य से शहर की विभिन्न गलियों में शिवराज स्व सहायता समूह, रिया स्व सहायता समूह, मां वैष्णवी स्व सहायता समूह, शिवाय स्व सहायता समूह,आगस्तीन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा श्रम दान करके सफाई की गई। इसके साथ ही गलियों को सुंदर बनाने के लिए रंगोली भी बनाई गई। इस पहल के माध्यम से नगर पालिका परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का का काम किया।