इंदौरधर्म-ज्योतिष

अग्रवाल मैत्री संघ विजय नगर के फाग महोत्सव में राधा-कृष्ण नृत्य की धूम

इंदौर, श्री अग्रवाल मैत्री संघ परिवार विजय नगर का रंगारंग फाग महोत्सव रिदम ग्रुप के कलाकारों के साथ सौल्लास संपन्न हुआ। ग्रुप के प्रकाश चौहान एवं साथियों ने अपने राधा-कृष्ण नृत्य की ऐसी ताल छेड़ी कि हर कोई झूम उठा। अध्यक्ष पवन गर्ग एवं सचिव नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष किशोर गोयल ने ग्रुप के पूर्व अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन कर उत्सव का शुभारंभ किया। सदस्यों को तंबोला भी खिलाया गया। अंत में संदीप गोयल ने आभार माना।बड़ी संख्या में विजयनगर क्षेत्र के अग्र बंधु उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!