धारराजनीति

नारी सम्मान योजना के समर्थन में कांग्रेस नेता सुखराम मकवाना के नेतृत्व में,20 मई को बगड़ी से धामनोद तक एक विशाल वाहन रैली का किया जाएगा आयोजन।

रैली ने करीब 1 हजार से अधिक, दोपहिया वाहन होंगे शामिल।

रिपोर्टर शाहीद पठान

धरमपुरी//प्रदेश कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के समर्थन में कांग्रेस नेता सुखराम मकवाना के नेतृत्व में 20 मई को बगड़ी से धामनोद तक एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली ने करीब 1000 दुपहिया वाहन शामिल होंगे। नारी सम्मान वाहन रैली में जिले के बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। नारी सम्मान योजना को लेकर बदनावर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सुखराम मकवाना ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की थी एवं चर्चा कर वाहन रैली के लिए स्वीकृति ली थी। इसी के बाद धरमपुरी विधानसभा में नारी सम्मान योजना के तहत जनजागृति लाने के लिए वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके माध्यम से विधानसभा के लोगों को यह बताया जाएगा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए बगैर शर्तों के दिए जाएंगे। हर घर को 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ ₹200 यूनिट का बिजली बिल माफ होगा। रसोई गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा। साथ ही शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन भी लागू होगी। वाहन रेली के आयोजन को लेकर सुखराम मकवाना ने विधानसभा के सभी गांव में सघन जनसंपर्क कर प्रचार-प्रसार किया है। वाहन रैली बगड़ी से सुबह 10बजे शुरू होगी जोकि बगड़ी फाटा लुनेरा,नालछा,पनाला सूलीबड़ी,मांडव, ब्राह्मणपुरी, तारापुर, चंदावड, धेगदा, दसोड़ा, रुपट्टा फाटा,साईं गार्डन धामनोद,धरमपुरी, साला,खलघाट होते हुए शाम को धामनोद में इसका समापन होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!