इंदौरधर्म-ज्योतिष

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चारित्र की रंगारंग पार्टी में मना फाग उत्सव

इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चारित्र की पार्टी का रंगारंग आयोजन टेगौर मार्ग स्थित दवा बाजार पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनीता अजमेरा, प्रतीभा जैन, प्रभा गंगवाल एवं पद्मा सेठी ने ग्रुप सदस्यों को तम्बोला, कपल गैम्स, प्रश्नोत्तर, फाग उत्सव एवं फूलों की होली तथा अन्य मनोरंजक गैम्स खिलाए। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र सोगानी ने सभी सदस्यों को 8 से 14 अप्रैल तक प्रस्तावित कश्मीर यात्रा की जानकारी दी। सचिव ऋषभ पाटनी ने बताया कि इस यात्रा में 55 सदस्य विमान एवं सड़क मार्ग से जाएंगे। उन्होने मई माह में तरण पुष्कर पर होने वाली पार्टी के बारे में भी जानकारी दी और अंत में आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!