
इंदौर । शहर कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा की अध्यक्षता में लोकसभा में चुनाव की तैयारी व प्रत्याशी चयन को लेकर अनौपचारिक चर्चा की चर्चा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय कपूर पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती शोभा, इंदौर शहर कांग्रेस के प्रभारी श्री रवि जोशी, इंदौर शहर कांग्रेस के सह प्रभारी श्री चंद्रशेखर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
नेताओं ने कांग्रेस नेताओं से सुझाव लिए व चर्चा की बैठक में सर्व श्री चिंटू चौकसे, देवेंद्र सिंह यादव, किरण जिरेती, गिरधार नागर, सुभाष पटेल, विजय यादव, रफीक खान, सुदामा चौधरी आदि ने अपने सुझाव दिए वह चर्चा में भाग लिया।।
बैठक में श्री प्रमोद टंडन,राजेश चौकसे,अरविंद बागड़ी, अंकित खड़ायता,पिंटू जोशी,राजू भदोरिया, मुकेश यादव,सच सलूजा, सौरभ पटेल,राकेश सिलावट, रमीज खान, दिनेश चौहान,प्रवेश यादव,दिलीप गुर्जर, अनिल टॉक, मोती सिंह पटेल, हेमंत पाल, गिरजा पंडित, दिलीप ठक्कर, दिनेश कुशवाहा, दिनेश चौहान,संतोष गौतम, तत्सम भट्ट, अंकित यादव, सत्यनारायण सलवादीया,निखिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
अंत में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा एवं प्रभारी रवि जोशी और सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव श्री संजय कपूर ने कहा कि रात के बाद दिन आता है।कांग्रेस का भी पुनः समय आएगा और हम कार्यकर्ताओं को के परिश्रम के बल पर पुनः जनता का आशीर्वाद अर्जित करेंगे और कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी। महिलाओं, युवाओं, किसानों व वंचित वर्ग को पुनः मान सम्मान प्राप्त होगा और उनकी समस्याओं का निराकरण होगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी,प्रदेश व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विश्वास पर खरा उतरेगी इंदौर का कार्यकर्ता संघर्ष से ना डरा है ना कभी डरेगा हम अपना खून पसीना बहाने से पीछे नहीं हटेंगे।
चर्चा के अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री श्री चंद्रप्रभाष शेखर जी मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चर्चा का समन्वय शहर कांग्रेस संगठन मंत्री महेंद्र सिंहर घुवंशी ने किया।।।