विविध

सर्व ब्राह्मण युवा संगठन ने समाज के वरिष्ठ जनों, मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

इंदौर: ब्राह्मण समाज संगठित होकर समाज एवं देश हित कार्य करें, अपने बच्चों में धर्म एवं शास्रोक्त संस्कार का संचार करें जिससे कि हमारी आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन समाज एवं देश को नई दिशा दे सके। ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दिखाई है तथा राष्ट्र का पथ प्रदर्शक रहा है। यह बात अतिथियों ने सर्व ब्राह्मण युवा संगठन, महालक्ष्मी नगर इकाई इंदौर द्वारा वार्ड क्रमांक 37 के पुष्प विहार स्थित दिव्य शक्ति पीठ परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।

ब्राह्मण समाज के आयोजनों के लिए शहर में स्वयं का परिसर होगा: पं गोलू शुक्ला

आईडीए के उपाध्यक्ष पंडित गोलू शुक्ला ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज का शहर में एक स्वयं का परिसर हो जिसमें समाज के लोगों के विभिन्न तरह सांस्कृतिक, सामाजिक आयोजन हो सके, इसके लिए वे प्रयत्नशील हैं और इसके लिए वे समुचित जमीन की तलाश में लगे हुए हैं।
सर्व ब्राह्मण युवा संगठन केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष पंडित संदीप जोशी ने संगठन द्वारा किये जा रहे विभिन्न सामाजिक गतिविधियों तथा शहर के अलग अलग क्षेत्रों संगठन की अलग अलग इकाइयों के गठन एवं उनके कार्य कलापों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण युवा संगठन, महालक्ष्मी नगर इकाई के मुख्य सलाहकार पंडित के के झा, पंडित संगीता महेश जोशी, खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों तथा समाज हित में कार्य करने वाले समाज के वरिष्ठ एवं युवा समाजसेवियों को अतिथियों द्वारा शॉल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं उनके परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश दवे ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!