भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने भाजपा कार्यालय पर मोर्चा पदाधिकारियों महत्वपूर्ण बैठक

- वोटर लिस्ट अपडेट करने और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने सहित प्रदेश एवं केंद्र के विकास कार्य एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों की सूची तैयार करने पर दिया जोर
इंदौर।भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे द्वारा आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा युवा मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की अति महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आहूत की गई , बैठक मुख्य रूप से मतदाता सूची मे नव मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदाता सूची का फिजिकल वेरिफिकेशन सहित संशोधन करने के साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर केंद्रीत रही
बैठक को संबोधित करते हुए श्री रणदिवे ने कहा 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक यह अभियान चलाया जाएगा जिसमें कि सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है हमारे बूथ पर जो नव मतदाता जोड़े जाने हैं जिन बेटियों का विवाह हो गया है जो दूसरे स्थान पर चले गए हैं साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनके नाम हटवाने पर विशेष रूप से ध्यान देना है।
साथ ही प्रत्येक बूथ पर प्रातः 9:00 से 11:00 एवं शाम को 5:00 से 7:00 के बीच घर घर जाकर मतदाताओं से मिलना है और जिन मतदाताओं ने केंद्र अथवा प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लिया है ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार करने को कहा साथ है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे उपाध्यक्ष श्री प्रकाश राठौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती शैलजा मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री रघु यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री दिनेश वर्मा सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।