इंदौरमुख्य खबरे
उज्जैन में 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड

उज्जैन। उज्जैन में शिवरात्रि पर 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बना लिया है। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा है। अयोध्या में पहले 15 लाख 76 हजार दीये जलाए गए थे, उससे आगे निकलकर महाकाल की नगरी ने ये रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सामने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसका प्रमाण पत्र सीएम शिवराज और उज्जैन महापौर ने लिया है।
मुख्यमंत्री ने उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दीप प्रज्वलित कर “शिव ज्योति अर्पणम : 2023” कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वर्ल्ड रिकार्ड की घोषणा