सेंधवा; कांग्रेस कार्यालय में संविधान दिवस मनाया

सेंधवा। 75 वे संविधान दिवस के अवसर पर डाक बंगला रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक ग्यारसी लाल रावत, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुख लाल परमार, लोकसभा प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खरते, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा के अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इकबाल शाह के द्वारा भारत के संविधान के बारे जानकारी देते हुए संविधान के बारे में उपस्थित कांग्रेस जनों को विस्तार से बताया। सभी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश की पहचान उसका संविधान होता है तथा संविधान के द्वारा ही देश के प्रत्येक नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म एवं जाति का हो को उसके कर्तव्य एवं अधिकार प्रदान किए गए है। देश का कोई भी नागरिक चाहे वो कोई भी हो संविधान से ऊपर नहीं है।
यह रहे मौजूद- उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुख लाल परमार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण ठक्कर, ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद इकबाल शाह, पार्षद कय्यूम शेख पेंटर, संजय गुप्ता, मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुर्जर, सेवा दल अध्यक्ष किशन शर्मा, जिला प्रवक्ता रवि अरसे, समीर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री निजाम खान, मुन्ना भाई नल, ऊषा सैनी, ममता कराडी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठीकरी, राजकुमार प्रजापती, खजान डावर,फिरोज मंसूरी संतबीर भाटिया, भट्ट बाबूजी, मेहरबान अली, उर्मिला खरते, समीर शाह, उमेश शेख आदि अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद, नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रिंस शर्मा के द्वारा किया गया।