बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; देश में आदिवासियों पर अत्याचार एवं शोषण की घटनाएं बढ़ी- डॉ विक्रांत भूरिया

सेंधवा पहुंची आदिवासी स्वाभिमान यात्रा में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना;

सेंधवा।
देश में आदिवासियों पर अत्याचार एवं शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं। मध्य प्रदेश में सरकार विफल साबित हो रही है। मणिपुर कांड सभी ने देखा है। विक्रांत भूरिया ने कहा कि सीधी में आदिवासी पर पेशाब की गई। नेमावर, नीमच, गुना, सिवनी की घटनाएं सबके सामने हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए उक्त आरोप लगाते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने लगाए। वे कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के तहत शहर पहुंचे थे। यात्रा में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम और आदिवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा सरवटे शामिल रहे। नेताओं ने गुरुवार सुबह सेंधवा बायपास स्थित होटल में प्रेस वार्ता ली। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने इस दौरान भाजपा सरकार निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए।

जयस पदाधिकारी नदारद-
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के दौरान जयस के पदाधिकारी नदारद रहने पर उन्होंने कहा कि यात्रा का हर आदिवासी संगठन ने स्वागत किया है। सभी संगठन कांग्रेस के साथ हैं। कमलनाथ के जयस को कांग्रेस के डीएनए बताने वाले सवाल पर गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि जयस को कॉन्ग्रेस का डीएनए नहीं कहा जाता है। कांग्रेस का डीएनए विचार धारा वाला है। जो सबको साथ लाने वाला है। सेंधवा में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू गोयल, सिलदार सोलंकी, सुभद्रा परमार सहित अन्य मौजूद रहे।
चाचरिया में यात्रा का जोरदार स्वागत-
कांग्रेस कि आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का बुधवार देर रात सेंधवा के चाचरिया गांव में युवा कांग्रेस नेता पंकज मालविया मित्रमंडल द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामू टेकामजी का फटाके फोड़कर आतिशबाजी के साथ पुष्पमाला एवं कांग्रेस का गमछा पहनाकर पंकज मालविया के निवास पर जोरदार स्वागत किया गया। जिसमे क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने विक्रांत भूरिया से मुलाकात कर चर्चा की। यात्रा का बड़वानी जिले में आगमन, प्रवेश सेंधवा के कामोद से हुआ।

– चाचरिया में यात्रा का स्वागत किया गया।



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!