महेश्वर जनपद पंचायत से परिणाम जारी:अभी तक कांग्रेस का पलड़ा भारी, ग्राम पंचायत के परिणाम

महेश्वर विधानसभा में ग्राम पंचायतों में कांग्रेस का पलड़ा भरी नजर आ रहा है मतदान की गिनती देर रात तक जारी रही। प्रारंभिक सूत्रों से प्रमुख पंचायतों में कुछ स्थानों पर बीजेपी का तो कुछ स्थानों पर कांग्रेस का पलड़ा सरपंचों की नियुक्ति में भारी नजर आया। हालांकि इन परिणामों की अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी।
जिसमें मुख्य रुप से लाडवी पंचायत में रतन सिंह रंधावा ने 5 बार जीत दर्ज की जिसमें दो बार पत्नी फुलकी बाई रतनसिंह विजयी रही।
धनराज ठाकुर 61 वोट से चुनाव हारे
ग्राम मातमुर में मोहब्बत नत्थू सिंह 241 मतों से विजयी रहें।
ग्राम पंचायत खराड़ी में भाजपा की सोनाबाई प्रत्याशी 87 वोट से विजेता रही।
ग्राम पंचायत महेत वाड़ा में भाजपा समर्पित भूरी बाई 187 वोट से विजेता रही ।
ग्राम पंचायत आशापुर में कालू सिंह रावत विजय रहे।
ग्राम पंचायत इटावदी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संगीता राकेश वसुनिया 61 वोटों से अपनी निकटतम प्रत्याशी सुलोचना कमलेश से विजयी रही।
इसी प्रकार महेश्वर तहसील में
सरपंच पद पर वाकानेर पंचायत से कन्हैया लाल
ग्राम काकड़दा से राजेश कुमार
सेल पंचायत से हुकुम सिंह अलावा
मक्सी से पोपसिंह
सोमाखेड़ी से ताराचंद सरपंच पद पर विजय रहे ।
जनपद सदस्य में वार्ड 1 से वाकानेर निवासी अमीचंद विजय रहे।
खरगोन जिले के महेश्वर जनपद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। कहीं पर भी मतदान के दौरान कोई भी घटना नहीं हुई। महेश्वर में दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत 78.84 हुआ। क्षेत्र में दोपहर तीन बजे बाद भी मतदान होता रहा। तीन बजे बाद मतदान केंद्र के प्रभारी अधिकारी ने मतदाताओं को टोकन वितरित किए।
वहीं जल्द ही यहां से परिणाम की सामने आने लगेंगे। हालांकि इन परिणामों की अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को होगी।