आपातकाल में जेल गए मिसाबंदियो का भाजयुमो ने किया सम्मान

सेंधवा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में 25 जून को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के समय जेल में बंद किए गए मीसाबंदियो का भाजपा कार्यालय पर शाॅल श्रीफल पुष्प माला से सम्मान किया। जिला मंत्री विवेक तिवारी ने बताया नगर के मीसाबंदी रहे श्री राम सोनी एवं सोहनलाल गर्ग का शाॅल श्रीफल से सम्मान किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एस वीरा स्वामी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए आपातकाल के समय मीसा बंदियों पर किए गए अत्याचारों व यातनाओं को भी बताया। पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र के नाम पर एक काला धब्बा था। इंदिरा गांधी की सरकार की कुरीतियों के खिलाफ जो भी निर्धन, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता या अन्य व्यक्ति आवाज उठाता था।
उसे जेल में बंद कर दिया जाता था। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा की जड़ों को सींचने वाले शहर के मीसा बंदियों ने कोई समझोता नहीं किया। सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता एस वीरा स्वामी,सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी,मंडल अध्यक्ष राहुल पंवार,गणेश राठौर, विवेक तिवारी,प्रखर शर्मा,मयूर गर्ग,दीपक पाटिल,ललित मालवे,आशीष सोनी, बंटू आर्य, गोलू पाटिल,प्रयास शर्मा,सचिन नाथ,राम अहिर,समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।