85 लाख से अधिक किसानों को 1704 करोड़ ट्रांसफर माइक्रो सिंचाई परियोजना का भी भूमिपूजन, सीएम बोले- अब पानी की कमी नहीं होगी
धार उद्वाहन माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया

आशीष यादव धार
धार के उमरबन में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह और निकाह योजना के तहत 2123 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। यहां 8 जोड़ों का निकाह भी कराया गया। समारोह के लिए करीब 2500 आवेदन आए थे। सभी जोड़ों को भेंट स्वरूप पौधे भी दिए गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव को दोपहर 12 बजे यहां वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए आना था, लेकिन दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर पहुंचे। देर से आने पर उन्होंने माफी भी मांगी। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के दौरान सीएम को मनावर जिला बनाने व नगर बाइपास बनाने के लिए मांग पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सवित्री ठाकुर, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा धार ज़िले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तथा सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह,.सुमेरसिंह सोलंकी,धार विधायक नीना वर्मा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतर सिंह दरबार, जगदीप पटेल ,श अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,पुलिस मनोज कुमार सिंह अधीक्षक , डीएफओ अशोक सौलंकी, हृदेयश यादव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
I
करोड़ो की दी सौगात:
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से किसान कल्याण योजना के तहत 85 लाख से अधिक किसानों को 1704 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 27 हजार 523 श्रमिक परिवारों को 600 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। उन्होंने 1869.72 करोड़ की लागत की धार उद्वहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, 77 करोड़ की लागत के सेमल्दा-मनावर मार्ग से नर्मदा नदी पर पुल एवं 200 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। देवस्थानम योजना के तहत धार जिले के मंदिरों की संकलन पुस्तिका का भी विमोचन किया।
183 गाँवो को मिलेगा पानी:
सिंचाई परियोजना से जिले की पांच तहसीलों के 183 गांव लाभांवित होंगे। इस सिंचाई योजना से धार तहसील के 96 ग्राम, मनावर तहसील के 57 गांव, पीथमपुर तहसील के 27 गांव, गंधवानी तहसील के दो गांव एवं सरदारपुर तहसील का मात्र एक गांव लाभांवित होगा। धार उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नर्मदा नदी के समीप ग्राम पीपल्दागढ़ी तहसील धरमपुरी से 17.60 क्यूमेक्स जल को 536 मीटर ऊंचाई तक उद्वहन कर भूमिगत प्रेशराइज्ड पाइप से सिंचाई के लिए जल प्रदाय किया जाएगा। इस परियोजना से जिले के 183 गांवों के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 1 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए जलप्रदाय किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम का आदिवासी परंपरा के अनुसार चांदी के आभूषण पहनाकर स्वागत किया गया। भाषण में सीएम ने उमरबन से 8 किलोमीटर दूर आडा बयडा के पटेलपुरा में जिन घरों में आग लगी थी, उन्हें 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा कांग्रेस और विधायक हीरा लाल अलावा को लेकर तंज कसा। उन्होंने जनता से कहा-बंदर के मरे हुए बच्चे को कब तक चिपकाओगे, कांग्रेस जब देश से गायब हो रही तो धार में क्या कर रही है।
इनका भी भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इसमें 159.70 करोड़ रुपए के ग्रामीण सड़कों, 30 बिस्तर के अस्पताल, हायर सेकंडरी विद्यालय भवन, छात्रावास, पुल, कैंटीन और पहुंच मागों सहित कई निर्माण कार्य शामिल हैं। कुल 110.84 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
30 हजार वर्गफीट में बनाया पंडाल:
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए 30 हजार वर्गफीट का पंडाल बनाया गया था। 5000 कुर्सियां लगाई गई थी। गर्मी से बचाव के लिए पानी के फव्वारे तथा 70 नग जंबो कूलर लगाए गए थे। पीने के पानी के लिए आसपास की पंचायतों से 50 टैंकर और केन की व्यवस्था थी। इसमें बड़ी संख्या में वर-वधू जोड़ियों के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में अधोसंरचना जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े अनेक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
किसानों को पैसे ट्रांसफर, परियोजनाओं का भूमिपूजन:
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 85 लाख से अधिक किसानों को 1704 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 27 हजार 523 श्रमिक परिवारों को 600 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का ट्रांसफर 1869.72 करोड़ की लागत की धार उद्वहन सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन 77 करोड़ की लागत के सेमल्दा मनावर मार्ग से नर्मदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं 200 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
देवस्थानमः धार जिले के मंदिरों की संकलन पुस्तिका का विमोचन