मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। वरला पुलिस ने बच्चों के हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

सेंधवा। वरला पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम देवली में अपने दो मासूम बच्चों की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया। बता दे आरोपी संजु उर्फ संजय डावर उसकी पत्नि भारती बाई को ससुराल देवली लेने आया था। पूर्व विवाद को लेकर पत्नी ने पति के साथ जाने से मना किया। इस पर आरोपी संजू उर्फ संजय ने उसके पुत्र डेविड उम्र 5 वर्ष, पुत्री डिम्पल उम्र 3 वर्ष, उसकी पत्नि भारती बाई को कुल्हाडी से जान से मारने की नियत से सिर, मुंह पर मारकर चोट पहुचाई। जिससे पुत्र डेविड, पुत्री डिम्पल की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं पत्नि भारती को गंभीर चोट आई थी। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना वरला पर अपराध 368/2024 धारा 103(1), 109 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संजू उर्फ संजय पिता नानसिंह डावर उम्र 26 वर्ष निवासी गोरीपडावा थाना चोपडा ग्रामीण जिला जलगांव (महाराष्ट्र) को गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय सेंधवा पेश किया गया।

इनका रहा योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वरला निरी. सौरभ बाथम, सउनि हेमराज वर्मा, सउनि महेदन्द्रसिंह चौहान, सउनि मेहताबसिंह चौहान, सउनि विनोद मीणा, प्र.आर. अनिल सोलंकी, म.आर. 673 रेखा पाण्डेय, आर. रोहीत साल्वे,आर. 175 राहुल सोलंकी, की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!