बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

पानसेमल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर कुएं में गिरी महिला की बचाई जान

बड़वानी। रमन बोरखड़े। जिले की पानसेमल पुलिस ने सूखे कुए में महिला के गिरने की सूचना मिलते ही त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसकी प्रशंसा हो रही है। दरअसल पानसेमल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कानसुल में श्री राजेन्द्र शितोले के खेत स्थित कुएं में एक महिला रात के अंधेर में सूखे कुए में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री आयुष कुमार के मार्गदर्शन में पानसेमल पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू कर महिला नियाबाई पति साहेबराव ब्राह्मणे, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम आमदा को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। तुरंत महिला को प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया गया। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद महिला को स्वस्थ पाए जाने पर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

dde298ab 7fd0 40d3 b636 c4cd00c5f531

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में निरीक्षक मंशाराम वगेन, सउनि सखावत अली, आरक्षक 686 विशाल पाटील, आरक्षक 442 संतोष अजनारे की सराहनीय भूमिका रही।

9014f9fa c378 41bc b360 22c7869a219b

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!