इंदौर

यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

बंसल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में  स्टूडेंटो को दी नियमों की जानकारी।

यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान

बंसल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में  स्टूडेंटो को दी नियमों की जानकारी।

इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन  अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

यातायात नियमों की जागरूकता के लिए बंसल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में  बच्चों के बीच यातायात के प्रधान आरक्षक रणजीत सिंह ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाया।

‘जीवन इतना अमूल्य है, इसको मज़ाक़ ना बनाएं। आपकी थोड़ी सी जल्दी में आप अपने सपने और अपनों को खो देगे।’ ‘यातायात नियमों का पालन करें क्योंकि आपके घर पर माँ-बाप, भाई-बहन, पत्नी-बच्चे और आपके सपने आपका इंतज़ार कर रहे हैं। लोगों को मरना है तो देश के लिए कुछ कर के मरो पर इस तरह अपनी बॉडी को यातायात दुर्घटना के कारण यदि घर भेजो तो सफेद कपड़ो में नहीं भेजें। कुछ ऐसा करो कि तिरंगे में सम्मान के साथ लपेट कर घर जाए पर रोड पर अपना जीवन न गवाएँ।

सड़क दुर्घटना में मिली मौत से एक जीवन नही, बल्कि एक पूरा परिवार तोड़ देती है।परिवार बिखर जाता है। हेलमेट लगाएँ, हेलमेट बोझ नहीं, अपनी सोच बदलो।’ 500 से अधिक छात्रों ने बहुत तन्मयता से यातायात जागरूकता में सहभागिता दी।

Show More

Related Articles

Back to top button