बड़वानी के शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय पाटी में हर घर तिरंगा अभियान की ली शपथ

बड़वानी। तिरंगा के सम्मान की ली शपथ भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय पाटी में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज शपथ ली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.परवेज मोहम्मद ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत रैली निबंध शपथ तिरंगा के साथ सेल्फी जैसे कार्यक्रम किया जाना है।
महाविद्यालय में हर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा के सम्मान की शपथ ली। साथ ही विद्यार्थियों को बताया कि वह अपनी स्टेटस पर तिरंगा की सेल्फी लेकर लगाये। छोटी-छोटी क्लिप बनाएं और उसे ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करें। तिरंगा हमारे देश की शान है और इसे पूरे सम्मान के साथ हम सबको फहराना है। इस दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मंशाराम बघेल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल पाटीदार, प्रो. दिनेश ब्रहा्रम्णे, राजू औसारी महाविद्यालय के कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।