बड़वानी। हर घर तिरंगा अभियान की आदर्श महाविद्यालय में शुरुआत

बड़वानी। शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के निर्देशन एवं रासेयो अधिकारी डॉ दिनेश पाटीदार के मार्गदर्शन में प्राध्यापको एवं विद्यार्थियो द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा अभियान 2024‘‘ के अंर्तगत 12 से 15 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रीय पर्व को हर्षाेल्लाह से मनाए जाने के लिए विद्यार्थियों से अव्हान किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान और राष्ट्रीय पर्व की महत्व पर प्रकाश डाला व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के बलिदान और देश को स्वतंत्र कराने हेतु उनके द्वारा किए गए अतुल्नीय कार्यों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय पर्व पर विद्यार्थियों की भूमिका और उनके कर्तव्यों को बारे में बताया और कहाँ कि हमें राष्ट्रीय पर्व के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रमोद पंडित ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई, इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र जाटव आकांक्षा भावसार गौरव सोनी आदि उपस्थित थे।