पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. जवानसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसूताओं को बांटे कंबल ओर फल

खरगोन से दिनेश गीते,सत्याग्रह लाइव


भीकनगांव:- पूर्व कांग्रेस विधायक स्व. जवानसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर एकत्रित होकर पुष्पांजली अर्पित कर स्वर्गीय पटेल को याद किया। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश अग्रवाल ने पूर्व विधायक स्व. पटेल की स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि वह मृदुल, मिलनसार, कर्मठ होकर इस क्षैत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। स्व.पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप ही किसानो की महति अपर वेदा सिंचाई परियोजना को मूर्त रूप मिला। पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्व. पटेल के परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव पहुंचकर नव प्रसूताओं को फल ओर कंबल भेंट किये। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आत्माराम पटेल, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रेमसिंह चौहान, एडवोकेट बसंत गुप्ता, शकील पहलवान, प्रशांत भालसे, उमाकांत शर्मा, मुरारी यादव, नीम मिर्जा, अंकित चौबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।