खरगोनचिकित्सा

बड़वाह। शासकीय अस्पताल में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस और मच्छर जनित रोगों के प्रभाव की दी जानकारी….

कपिल वर्मा बड़वाह। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है और यह वर्तमान और भविष्य की पीढियों के लिए हमारे पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के महत्व की याद दिलाता हैं।

इस अवसर पर गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र मिमरोट और संस्था प्रभारी डॉक्टर यशवंत इंगला के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस सिविल अस्पताल बड़वाह में मनाया गया।

डॉक्टर इंगला द्वारा सिविल अस्पताल बड़वाह में वृक्षारोपण किया गया। डॉ इंगला ने बताया कि हर नागरिक को पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ जमीन के अंदर पानी पहुंचना है और जल संकट से बचाता है, विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘ वैश्विक पर्यावरण प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” यह थीम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

इस अभियान का मकसद लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना हैं। खंड विस्तार प्रशिक्षक जगदीश खेडेकर ने बताया कि प्लास्टिक कचरा खासकर जब अनुचित तरीके से फेंका जाता है तो जल निकासी प्रणालियों को अवरुद्ध करता है और पानी के ठहराव का कारण बनता है प्लास्टिक कचरे और पर्यावरण स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्रोत में कमी लाने के बारे में समुदाय मैं जन जागरूकता लाना चाहिए।

मलेरिया निरीक्षक उस्मान पठान ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मच्छर जनित रोग में वृद्धि होने की संभावना बनी रहती है घर में यदि नल से पानी टपकता है तो उसे तुरन्त ठीक करा लेना चाहिए, आपने कहा कि प्लास्टिक को नालियों में नहीं फेकना चाहिए ऐसा करने से जल निकासी प्रणालियां अवरोध उत्पन्न होता है और पानी के ठहराव का कारण बनता है।

जिसकी वजह से मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन स्थल बनते हैं। जो मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को बढ़ाता हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव, अनिल श्रीमाली, मनीष मंडलोई, पिंकी यादव, शुभम प्रसाद, पंकज यादव आयुष वर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!