दिल्ली में भाजपा की जीत पर सेंधवा में आतिशबाजी, मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी

सेंधवा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 27 वर्षों के बाद जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। पार्टी की जीत पर सेंधवा में किला परिसर स्थित नगर पालिका अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे के गले मिलकर मिठाइयां भी खिलाई। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि सुबह से ही भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जानने के लिए टीवी चौनल पर जमे रहे। जैसे जैसे भाजपा की लीड बढ़ती जा रही थी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता जा रहा था। जैसे ही भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार किया, वैसे ही कार्यकर्ता नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित होने लगे। एक दूसरे को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने कहा दिल्ली में मिली रिकॉर्ड जीत से उत्साहित बीजेपी बड़े पैमाने पर जश्न मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने थे. उस समय भाजपा की स्थिति बहुत नाजुक थी। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस ने भाजपा का मजाक बनाया था। उस समय अटलजी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज देश में भाजपा का कमल खिला हुआ है। पूरा देश दिल्ली की विजय का जश्न बना रहा है। 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा ने पंचम लहलहाया है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, वरिष्ठ नेता संजय यादव, सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, विवेक छाबड़ा, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, बबलू चौधरी, सत्यनारायण सोनी, अखिलेश पवार आदि मौजूद थे।