मालवा-निमाड़मुख्य खबरेराजनीति

AIMIM भाजपा की ‘बी टीम’, कांग्रेस को हराने का करती है प्रयास: कुणाल पाटिल केंद्रीय पर्यवेक्षक का बुरहानपुर में बड़ा बयान

बुराहनपुर से गणेश दुनगे।
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक कुणाल पाटिल ने रविवार को बुरहानपुर में संगठन सृजन अभियान के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम (AIMIM) केवल बुरहानपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। पाटिल ने AIMIM को भाजपा की ‘बी टीम’ करार देते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा कांग्रेस को हराने का ही प्रयास करती है।

कुणाल पाटिल ने साफ तौर पर कहा, “जो भी लोग चुनावों में AIMIM का साथ देंगे, उन्हें कांग्रेस में रहने की कोई जगह नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों को कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।”
कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर पाटिल ने कहा, “राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने और गुटबाजी को समाप्त करने के लिए ही संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है।” उन्होंने कहा कि पार्टी में एकजुटता बेहद जरूरी है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!