मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

सेंधवा। पत्थर मार कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को नांगलवाड़ी थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल पत्थर भी जब्त किया है। घटना का खुलासे शुक्रवार देर शाम पुलिस ने किया। आरोपी ने मामूली विवाद में दो दिन पहले पत्नी की हत्या की थी। नांगलवाड़ी थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर ने बताया कि 25 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे सालीकला खेड़ापूरा में आरोपी रायसिंह और उसकी पत्नी गुड्डी बाई के बीच विवाद हुआ था। रायसिंह ने पत्नी के साथ मारपीट की और एक पत्थर उठाकर पत्नी के सिर पर मारा। जिससे उसे गंभीर चोट आने पर महिला की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नागलवाड़ी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रायसिंह पिता जयराम सोलंकी को राजपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया।

आरोपी ने जुर्म कबूला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी पर पत्थर से वार किया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त किया है। उसे राजपुर न्यायालय में पेश किया गया है।
यह रहे कार्रवाई में शामिल-
इस कार्रवाई में नांगलवाड़ी थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, बालसमूद चौकी प्रभारी गणपति चौहान, एएसआई अशोक यादव, प्रधान आरक्षक संदीप परमार, रायसिंह बड़ौले, गौरेलाल डुडवे, अरुण राठौड़, महेंद्र रावल, पंकज पुरोहित, सैनिक रमजान खान सहित अन्य शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!