धारराजनीति

आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को मिलजुलकर पार्टी हित में कार्य करना है

रिपोर्टर शाहीद पठान

आगामी विधानसभा चुनाव में सभी को मिलजुलकर पार्टी हित में कार्य करना है चाटुकारो से सभी दूर रहें और खासकर कोई भी किसी के साथ  टिकट के चक्कर में ना घूमें। जिन्हें पार्टी का टिकट मिलेगा उन्हें मिलजुल कर उसके लिए विधानसभा में कार्य करना है। यह उद्गार भाजपा के नए धार जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने बुधवार को ग्राम सुंद्रेल में हुए अपने  प्रथम आगमन पश्चात कार्यक्रम में स्वागत सत्कार के बाद कहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी वही बड़े नेता को नसीहत देकर कहा कि भाजपा का जो कार्य है उसके अनुसार ही सबको कार्य करना है।इसके पूर्व  सुंद्रेल में आगमन हुआ। उनके आते ही ढोल धमाके एवं आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया।मंचासीन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर उनके साथ विनोद  शर्मा,  जयराम गावर ,  कालूसिंह ठाकुर, जगदीश मुवेल,  सावित्री ठाकुर,  शैलेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कमलेश मानवे, सतीश चौधरी, करण काहिर, राधेश्याम कसरावदिया ,विष्णु नवरंग ,दिनेश शर्मा आदि  मंच पर उपस्थित थे। सर्वप्रथम स्वागत भाषण जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र जायसवाल ने दिया ।उसके पश्चात विनोद  शर्मा का उद्बोधन हुआ। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने अपना उद्बोधन दिया।आभार  भारत सिंह परिहार ने माना। संचालन सुभाष चक्कीवाला ने किया। पश्चात  सोमानी लाडली बहना योजना के शिविर में पहुंचे वहां उन्होंने एक लाडली बहना का फार्म अपने हाथों से भरा इसके पश्चात ग्राम पंचायत के नाली निर्माण का भूमि पूजन उनके द्वारा किया गया।कार्यक्रम में धरमपुरी विधानसभा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!