सेंधवा में दिन दहाड़े वकील के घर लाखों की चोरी

ज्वेलरी ले गए अज्ञात बदमाश, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज
सेंधवा।
शहर की एडवांटेज सिटी में अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े वकील के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जांच कर रही है। वकील प्रिंस शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी निजी स्कूल में टीचर है। वो सुबह से स्कूल चले जाते है। सुबह करीब 10.15 बजे वो घर पर ताला लगा कर ऑफिस के लिए निकल गए थे। दोपहर में लंच ब्रेक पर करीब 2 बजे वो भोजन के लिए घर आए तो देखा उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कमल सिंह चौहान और शहर थाना प्रभारी राजेश यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच की जा रही है। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से सनसनी फैल गई।
अलमारी में नगदी छोड गए आरोपी
अलमारी के लाकर में रखे सोने चांदी की ज्वेलरी गायब थी। वकील प्रिंस शर्मा ने बताया कि अज्ञात बदमाश उनकी पत्नी के सोने-चांदी की ज्वेलरी करीब 8 से 10 लाख रुपए की लेकर गए है। अलमारी में नगदी रुपए भी थे, लेकिन उन्हें बदमाशों ने हाथ नहीं ले गए। सूचना मिलने पर ब्राह्मण समाज के गिरवरदयाल शर्मा सहित अन्य समाजजन भी मौके पर पहुंचे। वहीं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
