मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। जल गंगा संवर्धन योजना के तहत सेंधवा में पौधारोपण कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

सेंधवा। रमन बोरखड़े। जल गंगा संवर्धन योजना के तहत नगर पालिका सेंधवा द्वारा एक व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने पार्क में पौधारोपण कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
नगर पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जल गंगा संवर्धन योजना के तहत नगर में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध करना और हरित क्रांति को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पार्षद लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, सचिन शर्मा, गणेश राठौड़, सीएमओ मधु चौधरी, भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, विजय स्वामी और विवेक छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को शुद्ध किया जा सके, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।

500 पौधे लगाने का लक्ष्य, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों पर होगा रोपण-
योजना के प्रभारी एवं उपयंत्री विशाल जोशी ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत सेंधवा के सीएम राइस स्कूल परिसर में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरणीय चेतना को बढ़ाया, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!