बड़वानीमुख्य खबरे

खेल परिसर बड़वानी का खिलाड़ी करेगा हाकी टीम का प्रतिनिधित्व

बड़वानी
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67 मिनी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप जो कि ग्वालियर शहर में दिनांक 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होगी। जिसमें खेल परिसर बड़वानी के खिलाड़ी अजय नीमला सोलंकी करेंगे मध्य प्रदेश मिनी हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अजय का चयन लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा आयोजित स्टेट हॉकी चैंपियनशिप मंदसौर में किए गए अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि अजय मूलतः ठेंचा (पाटी) गांव का निवासी है माता-पिता कृषि करते हैं विगत 3 वर्षों से अजय बड़वानी के खेल परिसर में रह रहा है एवं हॉकी खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है । प्री नेशनल कोचिंग कैंप 22 से 3 जनवरी तक ग्वालियर के राज्य महिला हॉकी अकादमी मे आयोजित कैंप में प्रदेश की टीम मे सम्मिलित होगा पश्चात टीम राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत, सहायक आयुक्त विवेक गुप्ता, प्राचार्य इकबाल आदिल, क्रीड़ा प्रभारी मुकेश मालवीय एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल एवं समस्त पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!