बड़वानीमुख्य खबरे

आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में विकसित भारत 2047 पर परीचर्चा का आयोजन

बड़वानी
शासकीय आदर्श महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के निर्देशन में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के मध्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ स्मिता यादव ने बताया माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर महाविद्यालय में विकसित भारत विषय पर विभिन्न बिंदुओं पर परिचर्चा का आयोजन किया गयां जिनमें डॉ रितेश भावसार ने 2047 में विकसित भारत पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर अपने विचार रखे। डॉ धर्मेंद्र सिंह ने विश्व में भारत की भूमिका के बारे में बताया, डॉ सुनीता सोलंकी ने भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नवप्रवर्तन विषय के बारे में विद्यार्थियों से परिचर्चा की, डॉ डी एस चौहान ने सशक्त भारतीय संपन्न एवं भारत के विकास में कृषि का महत्व बताया, डॉ लक्ष्मी गोयल ने सुशासन एवं सुरक्षा बिंदु पर अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही विद्यार्थियो में हर्षिता यादव, आरती कुमावत, जया राठौर, भावना प्रजापत, रानी वर्मा, सोनू चौहान, दीपक मंडलोई एवं गौरव कलमे ने 2047 में विकसित भारत पर अलग अलग बिंदुओं पर अपने मत रखें, उक्त परिचर्चा में समस्त स्टाफ एवं विभिन्न संकाय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!