
सोलाह संस्कार पुस्तक का विमोचन
इंदौर | इंदौर सेवा ट्रस्ट एवं हिंदू आध्यात्मिक व सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अभिनव कला समाज भवन में सोलाह संस्कार पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल गर्ग थे। संघ प्रचारक केई एन राघवन द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में 16 संस्कारों का समावेश किया गया है। कार्यक्रम में संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डॉ. विनायक पाण्डेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख समयदानी एवं शक्तिपीठ प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह समन्वयक राधेश्याम कासट ने की। अतिथियों का स्वागत टीकम गर्ग, सुभाष गोयल, डॉ. अनिल, इंदौर सेवा ट्रस्ट के पं. योगेंद्र महंत ने किया। संचालन अनु पुरोहित ने किया। आभार चंद्रमोहन दुबे ने माना।