गुजराती उत्तरायण थीम पर मकर संक्रांति पर्व पर मनाया, अग्रवाल महिला मंडल ने किया आयोजन।

सेंधवा, सत्याग्रह लइव।
अग्रवाल महिला मंडल ने बुधवार को गुजराती उत्तरायण थीम पर मकर संक्रांति पर्व पर मनाया। जिसमे समाज की 150 से अधिक महिलाए शामिल रही। अध्यक्ष ज्योत्सना अग्रवाल और सचिव रानी मंगल, कोषाध्यक्ष उषा तायल ने बताया की मकर संक्रांति का यह पर्व अलग अलग जगह पर अलग अलग नाम से मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी तो दक्षिण में पोंगल के नाम से और कहीं पर उतरायण के नाम से जाना जाता है। साथ ही 22 जनवरी को भगवान रामजी के स्वागत में दिवाली मनाने का संदेश दिया। समाज की किरण तायल, निर्मला मगंल और मीना चौमूवाला ने बताया कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने स्वल्पाहार के साथ गेम और तंबोला का आनंद उठाया। पतंग बाजी की। जिसमे कविता अग्रवाल और संगीता मित्तल द्वारा गेम खिलाया गया। समाज की महिलाओं के साथ समस्त कार्यकारिणी विनीता सिंव्हवल, मीना गर्ग, सपना गोयल, कविता तायल, श्वेता मित्तल, रितु गोयल रजनी तायल, निर्मला मित्तल, लता खंडेलवाल संतोष चौमूवाला, सारिका एरन, गीता सिंव्हल, मीना गर्ग, बहू बेटी मंडल से वर्षा अग्रवाल, हर्षिता गर्ग शामिल रही। कार्यक्रम में हल्दी कंकू कर गिफ्ट और तिल गुड़ देकर सब के साथ हिलमिल कर रहने का संदेश दिया। गेम में हर्षिता राहुल गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिमझिम प्रखर अग्रवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।