विविध

नाथ मंदिर पर गजानन सिद्ध मंत्र के सवा करोड़ जाप के उपलक्ष्य में हुआ जप पूर्ति संकल्प यज्ञ

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्र महाजन एवं न्यायमूर्ति वी.एस. कोकजे सहित अनेक अतिथि शामिल हुए।

इंदौर,। साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर संस्थान पर संतश्री गजानन महाराज पारायण सेवा समिति द्वारा नाम, जप पूर्ति संकल्प यज्ञ में नागपुर से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रों के बीच नौ यजमानों से अभिषेक की क्रियाएं संपन्न कराई। तदपश्चात अग्नि प्रज्ज्वलित कर यज्ञ की शुरुआत हुई, जिसमें मुख्य यजमानों के साथ ही नागपुर, उज्जैन, बड़वानी, मंदसौर आदि स्थानों से आए भक्तों ने गजानन सिद्धय मंत्र से अनेक आहुतियां समर्पित की।
संत गजानन महाराज पारायण सेवा समिति की प्रदेश विभाग प्रमुख हर्षिता-राहुल भराड़े ने बताया कि चातुर्मास के दौरान भक्तों ने गजानन सिद्ध मंत्र का अधिक से अधिक जाप करने का संकल्प किया था। इसमें देशभर के भक्तों ने 321 करोड़ मंत्रों की आहुतियां दी, जिसमंध इंदौर के भक्तों का योगदान सवा करोड़ मंत्रों का रहा। अब चातुर्मास समाप्ति के पश्चात इस संकल्प की पूर्ति हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यज्ञ के पश्चात महाराज की पालकी निकाली गई तथा सैकड़ों भक्त गजानन महाराज एवं माधव महाराज के जयघोष के बीच नाचते-झूमते हुए शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, न्यायमूर्ति वी.एस. कोकजे, श्रीमती कोकजे, भालचंद्र पिंपलीकर और राजेन्द्र नगर के खोकले दम्पति शामिल हुए। समिति की ओर से अतिथियों का सम्मान भी किया गया। समापन अवसर पर झुनका-भाकर का प्रसाद पाकर श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न हुए। संस्थान के सचिव संजय नामजोशी ने बताया कि संत गजानन महाराज एवं संत माधवनाथ महाराज समकालीन संत रहे हैं और इनका उल्लेख विजय ग्रंथ में भी मिलता है। इसी कारण माधवनाथ महाराज के भक्त भी इस आयोजन में शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!