धारमुख्य खबरे

वन विभाग धार में पदस्थ एसडीओ मेड़ा की सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों ने दी विदाई।

कर्मचारियों को धन्यवाद देकर आभार माना व कार्य मे हमेशा सहयोग किया।

आशीष यादव धार

जिला मुख्यालय कार्यालय में पदस्थ उपवन मंडल धार एसडीओ धनसिंह मेड़ा को विभाग के डीएफओ व कर्मचारियों ने विदाई दी वही एसडीओ 43 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर वन विभाग द्वारा शाल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से स्वागत कर विदाई दी गई। विभाग के डीएफओ अशोक कुमार सौलंकी ने कहा कि  मेड़ा ने सत्य निष्ठा व ईमानदारी से जो अपना सेवाकाल पूर्ण किया है वह अनुकरणीय है। उनके द्वारा विभाग को दिए गई सहयोग को विभाग हमेशा याद करेगा। साथ डीएफओ व कमर्चारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना कर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसडीओ एसके रणशोरे, रेंजर महेश अहिरवार, शैलेंद्र सौलंकी, कमलेश मिश्रा,विवेक सिंह पटेल, बड़े बाबू रमेश सिघाड़, उर्मिला वसुनिया, नितिन पवार, चेतना कुशवाह, जलालुदीन कुरैशी ,शालू ठाकुर, मोहन सिसौदिया, विष्णु मावी, ललिता भारती, अजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
उपवन मंडल में कही उपलब्धि:
एसडीओ धनसिह मेड़ा धार एसडीओ के तौर पर 20 महीने कार्य किया वही डीएफओ के मार्ग दर्शन ने नगर वन जैसे कार्य को जमीनीस्तर पर कार्य करवाया उसे मूर्त रूप दिया वही धार वन उपमंडल में मांडू जैसे जगलो में अवैध कटाई के साथ अन्य गतिविधियों पर रोक लगाई साथ धामनोद रेंज के साथ धार वनपरिक्षेञ में विभाग ने लगातार अच्छा कार्य किया वही एसडीओ की सेवानिवृत पर सभी ने भाव पूर्ण विदाई दी वही एसडीओ मेड़ा से कर्मचारियों का आभार प्रकट कर विभाग के सब के कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!