मुख्य खबरे
बुरहानपुर। चांदगढ़ डैम के पास वन्य प्राणी ने तीन बछड़ों का किया शिकार

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। जिले के ग्राम पंचायत बंभाड़ा के चांदगढ़ से 2 किमी दूर चांदगढ़ डैम के पास वन्य प्राणी ने दस्तक दी है। वन्य प्राणी ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियान किसान राजेश रमेश भोपले की गाय के तीन बछड़ों पर हमला किया। इस हमले में 3 बछड़ों की मौत हो गई हैं। वन्य प्राणी के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसान ने वन विभाग से उचित मुआवजा की मांग की है। डिप्टी रेंजर अरुण सातव ने बताया कि गांव में वन्य प्राणी के हमले की सूचना मिली है। सूचना पाकर वन विभाग मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया। यहां खूंखार वन्य प्राणी ने हमला किया है। गांव में मुनादी कराई गई है कि वे सामूहिक रूप से खेतों में जाए। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दे दी गई हैं, वन विभाग द्वारा सतत गश्ती की जा रही हैं।